{"_id":"f2d1f1f0954134ac395495ca2960ed3b","slug":"two-suspected-cases-of-swine-flu-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू के दो संदिग्ध मामले सामने आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू के दो संदिग्ध मामले सामने आए
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sun, 01 Mar 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ शहर से स्वाइन फ्लू के दो संदिग्ध मामलों के रिपोर्ट होने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इनमें से एक मामला शहर के वार्ड ग्यारह से है, जबकि दूसरा मामला वार्ड पंद्रह से रिपोर्ट हुआ है।
विज्ञापन
हालांकि प्रयोगशाला जांच से पूर्व मामलों को पक्के तौर पर स्वाइन फ्लू से पीड़ित नहीं कहा जा सकता है। दोनों ही मरीजों ने स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने जैसे लक्षण बताए हैं।
विज्ञापन
यह देखते हुए एक मरीज को शुक्रवार रात, जबकि दूसरे को शनिवार जम्मू रेफर कर दिया गया। दोनों ही मामलों के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे।
इस बाबत पूछे जाने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सांगड़ा ने बताया कि दो दिन में कठुआ शहर से स्वाइन फ्लू के दो संदिग्ध मामले सामने आए हैं। दोनों ही मरीज कठुआ शहर के आवासीय इलाकों से हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचे मरीजों ने स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण बताए हैं। अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखने के कुछ समय के बाद ही इन्हें एक एक कर जम्मू रेफर कर दिया गया है।
सीएमओ कठुुआ ने बताया कि अभी तक कठुआ जिला से केवल दो ही संदिग्ध मामले सामने आए हैं जिनकी प्रयोगशाला में जांच के बाद ही बीमारी की पुष्टि के बारे में कुछ कहा जा सकता है।
बहरहाल स्वास्थ्य विभाग के तमाम अस्पतालों और चिकित्सा केंद्रों में संदिग्ध मामलों पर नजर रखने को कहा गया है।