{"_id":"6c4f9773b0f53335a903ac4754523e6e","slug":"two-successful-cancer-surgery-at-smgs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"SMGS में कैंसर की दो सफल प्लास्टिक सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SMGS में कैंसर की दो सफल प्लास्टिक सर्जरी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 20 Jan 2015 11:13 AM IST
विज्ञापन
शहर के प्रमुख जच्चा-बच्चा अस्पताल में जीभ और मुंह के कैंसर की दो सफल प्लास्टिक सर्जरी की गईं। इसमें एक सर्जरी में नौ और दूसरी में ग्यारह घंटे लगे। अस्पताल में अपनी तरह की पहली बार की गई इन सर्जरी में ईएनटी, एनसथेसिया और सर्जरी विभाग के विशेषज्ञ डाक्टरों ने योगदान दिया।
विज्ञापन
पहली सर्जरी में ईएनटी यूनिट 2 के डाक्टर प्रमोद कलसोत्रा की टीम ने कैंसर से पीड़ित एक तीस वर्षीय मरीज के मुंह से आधी जीभ अलग की गई, जिसमें डा. रतनाकर शर्मा और डा. संजय धर ने नौ घंटे की सर्जरी में माइक्रोवैसकुलर रेडियल आर्टरी फ्लैप सर्जरी से आधी जीभ का पुनर्निर्माण किया।
विज्ञापन
एनसथेसिया में डा. मदन कटोच ने सेवाएं दीं। इसके अलावा गत 15 जनवरी को एक अन्य सर्जरी में मुंह के बीच में हड्डी के साथ त्वचा का पुनर्निर्माण किया गया। इस सर्जरी में ग्यारह घंटे लगे। इसमें एनसथेसिया में डा. नैनी ने सेवाएं दीं। दोनों सफल सर्जरी के बाद मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन