{"_id":"13ef2cf714b63cddcb3e3b941ff67b92","slug":"two-students-drowned-in-tawi-river-one-body-recovered-second-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तवी में डूबे दो छात्र, एक शव बरामद, दूसरा लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तवी में डूबे दो छात्र, एक शव बरामद, दूसरा लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 17 May 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी से राहत पाने के लिए नगरोटा में सैनिक स्कूल के पीछे तवी नदी में शनिवार को दोपहर तीन बजे नहाने गए दो छात्र डूब गए। गोताखोरों तथा एनडीआरएफ टीम की तलाशी अभियान में सात घंटे बाद नगरोटा के नंदौड़ निवासी दिनेश कुमार (17) का शव बरामद कर लिया गया। दूसरे छात्र डोक वजीरा निवासी विशांत वर्मा (17) का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक दिनेश 11वीं का छात्र था जबकि विशांत दसवीं का विद्यार्थी है। शनिवार को दोनों अपने एक अन्य दोस्त प्रशांत के साथ सैनिक स्कूल के पीछे तवी नदी में नहाने पहुंचे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए। जब कुछ देर तक वे बाहर नहीं आए तो प्रशांत ने आवाज लगानी शुरू की। इसके बाद भी वे बाहर नहीं आए।
विज्ञापन
शोर सुनकर आसपास के काफी लोग मौके पर जुट गए। परिवार के लोग भी वहां आ गए। सूचना पाकर नगरोटा के एसएचओ भी पहुंचे। उधमपुर से गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीमों को बुलाया गया। रात करीब 9:30 बजे दिनेश का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक सर्च अभियान रविवार सुबह शुरू किया जाएगा। दिनेश के पिता अशोक कुमार आर्मी में हैं।
विज्ञापन