{"_id":"5cf19a25bdec220791792e17","slug":"two-spos-injured-in-encounter-with-terrorists-in-kishtwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"किश्तवाड़ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में दो एसपीओ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किश्तवाड़ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में दो एसपीओ घायल
Sat, 01 Jun 2019 02:48 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर/किश्तवाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर/किश्तवाड़
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 01 Jun 2019 02:48 AM IST
सार
-आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सेना व पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन
विज्ञापन
फाइल फोटो
विस्तार
किश्तवाड़ में मरवाह इलाके के फैजी पुल के पास आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो एसपीओ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सैन्य अस्पताल उधमपुर पहुंचाया गया। मुठभेड़ के दौरान मौका देख आतंकी भाग निकले।
विज्ञापन
उनकी तलाश के लिए सेना और पुलिस ने सर्च आपरेशन शुरू कर दिया है। वीरवार को मरवाह के अप्पन में कुछ संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने एसओजी की दो टीमों के मौके पर भेजा।
विज्ञापन
जब टीमें आतंकियों की तलाश कर रही थी तभी अचानक आतंकियों ने उस पर हमला कर दिया। दोनों तरफ से हुई फायरिंग के दौरान गोली लगने से एसपीओ मोहम्मद इकबाल और आशिक हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सेना के चापर से सैन्य अस्पताल उधमपुर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
