फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two soldiers of 12 Madras injured during pakistani shelling in Mendhar Poonch jammu kashmir

पाकिस्तान ने मेंढर सेक्टर में दागे गोले, दो जवान घायल, जवाबी कार्रवाई में कई चौकियां तबाह

Sun, 09 Feb 2020 05:42 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 09 Feb 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Two soldiers of 12 Madras injured during pakistani shelling in Mendhar Poonch jammu kashmir
loc - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तानी सेना लगातार बीते 24 घंटे से जम्मू-कश्मीर में पुंछ के मेंढर और बालाकोट सेक्टर में गोलाबारी कर रही है। पाकिस्तानी सेना की ओर से नियंत्रण रेखा पर की गई गोलाबारी का करारा जवाब देते हुए सेना ने उसकी आधा दर्जन से अधिक चौकियों को तबाह कर दिया है। जवाबी कार्रवाई में कम से कम चार सैनिक भी मारे गए हैं। आज यानी कि रविवार शाम करीब चार बजे सीमा पार से की गई गोलाबारी में भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


वहीं पाकिस्तानी चौकियों से उठता धुएं का गुबार पुंछ शहर तक देखा गया। इस बीच शनिवार को पाकिस्तानी गोलाबारी में एक जवान शहीद हो गया, जबकि तीन अन्य जवान घायल हुए थे। सैन्य प्रवक्ता ले. कर्नल देवेन्द्र आनंद ने बताया कि शहीद जवान नायक राजीव सिंह शेखावत था। वह राजस्थान का रहने वाले थे।
विज्ञापन


जबकि सिपाही सोयम सिंह व आजाद सिंह घायल हुए हैं। पाकिस्तान ने शनिवार शाम पौने चार बजे दिगवार सेक्टर में सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी शुरू कर दी। यह गोलाबारी रविवार दोपहर भी जारी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जवाबी कार्रवाई में दिगवार सेक्टर के सामने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के चीड़िकोट क्षेत्र में तैनात पाकिस्तानी सेना की 41 सिंध रेजीमेंट की आधा दर्जन से अधिक चौकियां तबाह हो गईं। शनिवार शाम पौने चार बजे शुरू हुई गोलाबारी देर रात तक जारी थी।

सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान ने अकारण ही इलाके में गोलाबारी की। इसका सेना की ओर से माकूल जवाब दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन्हीं चौकियों से पाकिस्तानी सेना पिछले काफी समय से गांव और पुंछ में गोलाबारी कर भारी नुकसान कर रही थी। सेना की जवाबी कार्रवाई से शायद अब कुछ दिनों तक पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकतों पर रोक लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed