{"_id":"60bb09bc8ebc3e283061f349","slug":"two-soldiers-martyred-in-two-accidents-road-accident-in-kupwara-and-soldier-drown-in-a-drain-in-shopian","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हादसे, दो जवान शहीद: कुपवाड़ा में सड़क दुर्घटना और शोपियां में नाले में डूबने से जवान की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हादसे, दो जवान शहीद: कुपवाड़ा में सड़क दुर्घटना और शोपियां में नाले में डूबने से जवान की गई जान
Sat, 05 Jun 2021 10:51 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 05 Jun 2021 10:51 AM IST
सार
कश्मीर में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं। ये दोनों हादसे कुपवाड़ा और शोपियां जिले में हुए हैं। कुपवाड़ा में शहीद हुआ जवान 41-आरआर और शोपियां में शहीद हुआ जवान 62-आरआर का था।
विज्ञापन
कुपवाड़ा में शहीद हुआ जवान (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में शुक्रवार को जंगली इलाके में सड़क दुर्घटना के दौरान एक जवान शहीद हो गया। जानकारी के अनुसार सेना की 41-आरआर की कैस्पर गाड़ी का चालक सिपाही भूपति (26) गाड़ी के पीछे खड़ा था। अचानक गाड़ी का हैंडब्रेक फेल हो गया जिससे वो पीछे आ गई। इस दौरान गाड़ी ने जवान को टक्कर मार दी। जवान पीछे खड़ी एक और कैस्पर गाड़ी से टकराया। गंभीर रूप से घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
वहीं दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में पठानकोट के रहने वाला 62-आरआर का जवान अरुण कुमार पेट्रोलिंग के दौरान सीडो इलाके में पुल से स्लिप होकर तेज बहाव वाले नाले में जा गिरा। स्थानीय लोगों की मदद से जवान के शव को निकाला गया। हालांकि इन दोनों घटनाओं को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- राकेश पंडिता हत्याकांड: तो आतंकियों को कैसे पता चला कि वह भट्ट के घर में हैं? एक सवाल ये भी
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- खेत-खलिहानों में टीकाकरण: इस योद्धा की लगन देती है प्रेरणा, देखते ही लोग कहते हैं- देखो, बिटिया आ रही