फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two smugglers running drug network from Kashmir to Punjab arrested in jammu

J&K: कश्मीर से पंजाब तक नशे का नेटवर्क चलाने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, एक घाटी व दूसरा जालंधर का

Tue, 18 Apr 2023 02:29 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 18 Apr 2023 02:29 PM IST
सार

पुलिस ने जालंधर और कश्मीर के दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो मुख्य रूप से भुक्की की खरीद-फरोख्त करते हैं। शहर के नरवाल इलाके में एएनटीएफ की टीम ने ट्रक से 830 किलो भुक्की बरामद की। यह क

विज्ञापन
Two smugglers running drug network from Kashmir to Punjab arrested in jammu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने भुक्की की बड़ी खेप बरामद की है। जालंधर और कश्मीर के दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो मुख्य रूप से भुक्की की खरीद-फरोख्त करते हैं। शहर के नरवाल इलाके में एएनटीएफ की टीम ने ट्रक से 830 किलो भुक्की बरामद की। यह कश्मीर से पंजाब लाई जा रही थी।

विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान ट्रक (जेके18ए 0425) के साथ पंजाब के जालंधर के रहने वाले जसविंदर सिंह और कश्मीर पुलवामा निवासी नजील कादिर गिरफ्तार किए गए।

फिल्लौर में दबिश, दो रिसीवर दबोचे

पूछताछ में पता चला कि पंजाब के फिल्लौर के हरविंदर सिंह और दिग्विजय सिंह रिसीवर हैं। दोनों कश्मीर से खेप लेते हैं और आगे बेचते हैं। इसके बाद एएनटीएफ की टीम ने जालंधर में छापा मारकर दोनों को पकड़ लिया। एएनटीएफ के एसपी विनय शर्मा का कहना है - अब दो ऐसे लोग पकड़े गए हैं, जो कश्मीर से नशे की खेप लेकर पंजाब बेच देते हैं।
विज्ञापन


तीन किलो गांजा के साथ छत्तीसगढ़ की महिला गिरफ्तार

जम्मू रेलवे स्टेशन जम्मू पर एक महिला गांजा के साथ गिरफ्तार की गई है। वह छत्तीसढ़ से गांजा लेकर जम्मू पहुंची थी। इसे वह जम्मू के अलग-अलग जगहों में बेचना चाहती थी। वह लंबे समय से इसमें लगी हुई थी। महिला का नाम महातरेन है, जो छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। रेलवे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला संदिग्ध अवस्था में एक बैग लेकर घूम रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने इसे पकड़ा और बैग से 3 किलो गांजा बरामद किया गया। अब मामले में आगे की जांच जारी है। हालांकि महिला ने बताया कि वह पहले भी इस तरह से गांजा की तस्करी कर चुकी है। उधर, शहर के सिद्धड़ा क्षेत्र में एक नशा तस्कर को पकड़ा गया है। 


उससे हेरोइन बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मोहित भान नाम के युवक को पकड़ा। इसके पास से 2 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसके बाद नगरोटा में मामला दर्ज किया गया है। उक्त युवक बाइक पर जा रहा था। तलाशी लेने पर उससे हेरोइन मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed