LOC के पास से पकड़ी गई 56 करोड़ की हेरोइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ पुलिस ने रविवार को एक स्पेशल नाके के दौरान दो हेरोइन तस्करों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 56 किलो हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 56 करोड़ रुपये आंकी गई है।
पुंछ के एएसपी अमित गुप्ता के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि एक तस्कर आतंकियों का ओजीडब्ल्यूडी(ओवर ग्राउंड वर्कर) है।
सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने संदिग्ध स्थानों पर विशेष नाके लगा रखे थे। पुंछ से 12 किलोमीटर दूर सूरनकोट, पुंछ रोड स्थित कलाल क्षेत्र में पुलिस ने एक लोड कैरियर को रोका, जिसमें दनादोलन मंडी, पुंछ निवासी चालक शकील अहमद और मोहम्मद रफी सवार थे।
मोहम्मद रफी पहले से ही पुलिस की रडार पर था। उसे देखते ही पुलिस ने दोनों से पूछताछ की, तो वे बहाने बनाने लगे। पुलिस ने कड़ाई से पूछा तो दोनों ने गाड़ी में हीरोइन होने की बात उगल दी।
दोनों अपराधियों का आंतकियों से संबंध
गाड़ी की स्टेपनी और सीटों को खोला तो हेरोइन के पैकेट छिपे मिले। 54 पैकेट बरामद किए गए। एक पैकेट का वजन 1040 ग्राम निकला। जबकि सभी पैकेटों का वजन करने पर 54.16 किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, दोनों से पूछताछ जारी है कि हेरोइन की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और कहां पहुंचानी थी।
एएसपी के अनुसार तस्कर मोहम्मद रफी आतंकवादियों का ओजीडब्ल्यूडी भी है। वह कई बार आतंकियाें की मदद के लिए पकड़ा जा चुका है। असामाजिक गतिविधियों और नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल होने के चलते थाने में कई मामले दर्ज है।
मौजूदा समय में वह पुंछ और आसपास क्षेत्रों के युवाओं को नशों का आदि बनाने का काम कर रहा था। इन बातों को ध्यान में रखते हुए रफी का सीमापार घुसपैठ के लिए तैयार बैठे आतंकवादियों के साथ संपर्क होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।