फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two sisters drown in river, dead

स्वतंत्रता दिवस पर घर आ रही दो बहनों की मौत

Sat, 16 Aug 2014 09:01 PM IST
Updated Sat, 16 Aug 2014 09:01 PM IST
विज्ञापन
two sisters drown in river, dead

कल देर शाम शुरू हुई मूसलाधार बारिश दो परिवारों पर मौत का कहर बनकर आई। दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों बहनें एक परिवार में ब्याही थीं।

विज्ञापन


यह दिल दहला देने वाली घटना राजोरी की कोटरंका तहसील के हुब्बी गांव की है। जानकारी के अनुसार, परवेज अख्तर पत्नी मोहम्मद रजाक और अख्तर बेगम पत्नी मोहम्मद शब्बीर घर से कुछ दूरी पर पशुओं के लिए घास काटने गई थीं।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार के सदस्य मोहम्मद रशीद के अनुसार, शुक्रवार की देर शाम अचानक तेज और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।

नदी पार करके पहुंचना था घर

two sisters drown in river, dead

बारिश को देखते ही दोनों बहनें वापस अपने घर को लौट रही थीं। रास्ते में अन्स नाम की नदी को पार करके दोनों को अपने घर पहुंचना था।

थोड़ा अंधेरा होने के कारण वह नदी में बढ़ रहे जलस्तर को नहीं भांप पाई और नदी पार करने के लिए उसमें उतर गई। आधे रास्ते में ही दोनों को पानी के तेज बहाव ने अपनी चपेट में ले लिया।

इससे पहले कि कोई उनको बचाने के लिए नदी में उतरता, पानी के तेज बहाव में दोनों बहनें डूब गईं।

एक किलोमीटर दूर ‌मिले दोनों के शव

two sisters drown in river, dead

इस बात की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तलाश शुरू की। एसएचओ ने बताया कि करीब चार घंटे बाद दोनों महिलाओं के शव करीब एक किलोमीटर दूर नदी किनारे पड़ा देखा गया।

पुलिस ने शवों को पोस्टमाटर्म के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमाटर्म के बाद शवों को परिवारवालों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed