लापरवाही मामले में तीन अफसर निलंबित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगम के सेनिटरी विंग के इंचार्ज डा. मोहम्मद सलीम खान ने बताया कि 28 जुलाई को आवास एवं शहरी विकास सचिव सतीश नेहरू और निगम के आयुक्त किरन वातल ने अधिकारियों के साथ शहर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया था। इस दौरान मेन स्टाप और जानीपुर कालोनी में कमियां पाई गई। सड़कों पर कचरे के ढेर देखे गए।
मामले में संज्ञान में लेते हुए निगम ने दो सेनिटरी इंसपेक्टर शादी लाल और इंदु भूषण और एक सेनिटरी सुपरवाइजर शाह नवाज को निलंबित कर दिया है। डा. खान ने कहा कि सफाई व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को गैजेटड छुट्टी और रविवार के दिन इस तरफ विशेष ध्यान देने को कहा।