फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two pilgrim died on amarnath yatra

अमरनाथ यात्राः दो श्रद्धालुओं की मौत, आंकड़ा 45 पार

Sat, 09 Aug 2014 05:32 PM IST
Updated Sat, 09 Aug 2014 05:32 PM IST
विज्ञापन
two pilgrim died on amarnath yatra

पवित्र अमरनाथ यात्रा के दौरान एक साधु सहित दो श्रद्धालुओं ने आज दम तोड़ दिया। मरने वालों में से एक बिहार जबकि दूसरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।

विज्ञापन


इसके साथ ही 28 जून से शुरू हुई पवित्र यात्रा के दौरान अभी तक मरने वालों का कुल आंकड़ा 45 तक पहुंच गया है। 44 दिवसीय अमरनाथ यात्रा का कल अंतिम दिन है।

जानकारी के अनुसार बिहार के महादेवपुर निवासी 70 वर्षीय साधु पकुदास की पारंपरिक पहलगाम मार्ग पर चंदनवाड़ी के समीप दिल का दौरा पड़ा।

कल यात्रा का अंतिम दिन

two pilgrim died on amarnath yatra

बता दें कि वीरवार को ही छड़ी मुबारक यात्रा यहां पहुंची थी। आनन-फानन में साधु को च‌िकित्सा शिविर ले जाया गया जहां उन्हें म़ृत घोषित कर दिया गया।

दूसरी ओर उत्तर प्रदेश निवासी राचल (61) को भी पारंपरिक मार्ग पर पहलगाम के निकट दिल का दौरा पड़ा। उन्हें निकट के ‌चिकित्सा शिविर के ‌लिए ले जाया गया लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

यात्रा से जुड़े अधिकारी के अनुसार यात्रा के दौरान अब तक मरने वालों का कुल आंकड़ा 45 के करीब पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed