अमरनाथ यात्राः दो श्रद्धालुओं की मौत, आंकड़ा 45 पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवित्र अमरनाथ यात्रा के दौरान एक साधु सहित दो श्रद्धालुओं ने आज दम तोड़ दिया। मरने वालों में से एक बिहार जबकि दूसरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।
इसके साथ ही 28 जून से शुरू हुई पवित्र यात्रा के दौरान अभी तक मरने वालों का कुल आंकड़ा 45 तक पहुंच गया है। 44 दिवसीय अमरनाथ यात्रा का कल अंतिम दिन है।
जानकारी के अनुसार बिहार के महादेवपुर निवासी 70 वर्षीय साधु पकुदास की पारंपरिक पहलगाम मार्ग पर चंदनवाड़ी के समीप दिल का दौरा पड़ा।
कल यात्रा का अंतिम दिन
बता दें कि वीरवार को ही छड़ी मुबारक यात्रा यहां पहुंची थी। आनन-फानन में साधु को चिकित्सा शिविर ले जाया गया जहां उन्हें म़ृत घोषित कर दिया गया।
दूसरी ओर उत्तर प्रदेश निवासी राचल (61) को भी पारंपरिक मार्ग पर पहलगाम के निकट दिल का दौरा पड़ा। उन्हें निकट के चिकित्सा शिविर के लिए ले जाया गया लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
यात्रा से जुड़े अधिकारी के अनुसार यात्रा के दौरान अब तक मरने वालों का कुल आंकड़ा 45 के करीब पहुंच गया है।