फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two persons have been rescued after they got stuck near a bridge in JAMMU in Tawi river

जम्मू-कश्मीर- अचानक बढ़ गया नदी का जलस्तर, चार युवक डूबे, वायुसेना ने बचाई सभी की जान

Mon, 19 Aug 2019 01:19 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 19 Aug 2019 01:19 PM IST
सार

  • तवी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया
  • चार युवक पानी की तेज धार में बह गए
  • वायुसेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया

विज्ञापन
Two persons have been rescued after they got stuck near a bridge in JAMMU in Tawi river
रेस्क्यू ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तवी नदी का जलस्तर सोमवार को अचानक बढ़ने से चार युवक नदी की तेज धारा में फंस गए। देखते ही देखते सड़क और पुल पर जाम लग गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने चारों को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद वायुसेना को इसकी सूचना दी गई। जिन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः तस्वीरेंः मछलियां बनी मुसीबत, तीन युवक तवी नदी में डूबे, वायुसेना का शौर्य देख लोगों ने लगाए जयकारे
विज्ञापन


यह रेस्क्यू ऑपरेशन तकरीबन एक घंटे तक चला। इस दौरान काफी संख्या में इलाके के लोग घरों से बाहर निकले। महिलाएं, बच्चे, युवा व बुजुर्ग सड़क व भगवती नगर पुल पर खड़े रहे। इस ऑपरेशन के सफल होने पर घटनास्थल पर मौजूद करीब दो हजार लोगों ने सेना के जवानों के शौर्य को सलाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः श्रीनगरः जब घर से निकले नौनिहाल...घाटी में बच्चों की चहलकदमी से फिजा में घुला खूबसूरत रंग, तस्वीरें

घटनास्थल भारत माता की जय, भारतीय सेना की जय के जयकारों से गूंज उठा। आपको बता दें कि शुक्रवार और शनिवार को हुई तेज बारिश से तवी, चिनाब समेत अन्य नदियां उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील भी की है कि वह नदियां के समीप जाने से बचें।

यह भी पढ़ेंः अनुच्छेद 370 हटने से बौखलाया पाकिस्तान, चीनी मशीनगन से गांवों को बना रहा निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed