फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two person arrested with fake currency

टेरर फंडिंग मॉड्यूल का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Tue, 01 Dec 2015 11:19 PM IST
Updated Tue, 01 Dec 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
two person arrested with fake currency

श्रीनगर-बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग के करीब जिले के चंदकूट इलाके से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए टेरर फंडिंग मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। इनके पास से 45 हजार रुपये की नकली करेंसी भी बरामद की गई है।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों से पूछताछ के दौरान यह बात पता चली है कि यह नकली मुद्रा बांग्लादेश से कश्मीर लाई जाती थी और इस मुद्रा को असली में बदल कर आतंकी संगठन लश्कर की फंडिंग होती थी।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने यह जानकारी भी दी कि इस मुद्रा से जिले के पट्टन इलाके में लश्कर के एक नए टेरर मॉड्यूल का गठन किया जाना था लेकिन उससे पहले दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों की पहचान मुश्ताक अहमद और एजाज अहमद के तौर पर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारामुला में हथियारों का जखीरा बरामद

two person arrested with fake currency

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के हाथ दो कामयाबी लगी। जिले के उड़ी सेक्टर में जहां एक ओर सेना और पुलिस के संयुक्त आपरेशन में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक सूचना के आधार पर जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना द्वारा उड़ी सेक्टर के गब्बेवार जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों को जंगल में आतंकियों द्वारा छुपाए गए हथियारों का जखीरा बरामद हुआ।

इस जखीरे में 50  ग्रेनेड, 13 आरपीजी रॉकेट, तीन पिस्टल , एक यूबीजीएल के अलावा भारी मात्रा में गोला बारूद शामिल थे। इस आपरेशन में कोई भी आतंकी सुरक्षा बलों के हाथ नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed