{"_id":"056bf92c3dc8db94a19086706a2467a1","slug":"two-peoples-are-arrested-in-case-tampering","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अधिकारी को छेड़ना पडा मंहगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अधिकारी को छेड़ना पडा मंहगा
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 27 Jul 2014 03:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे में काम करने वाली एक महिला अधिकारी को छेड़ने वाले दो व्यक्तियों को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों जिज चौक निवासी अविनाश और सरस्वती चौक निवासी रिंकू कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक रेलवे में बतौर एसएसई कार्यरत मीनाक्षी शर्मा ने रेलवे पुलिस से शिकायत की कि शुक्रवार को जब वह यार्ड साइट का निरीक्षण कर स्टेशन लौट रही थीं तो मारुति कार (जेके02एस-2667) में सवार दोनों आरोपियों ने उनका पीछा कर अभद्र टिप्पणी की।
विज्ञापन
इसकी शिकायत मिलते ही एसएसपी रेलवे एके महाजन के निर्देश पर जीआपी कर्मी ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि यहां एसएसपी रेलवे महाजन के निर्देश पर स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी रहती है। ताकि यहां आने वाले किसी यात्रियों को कोई परेशान न होगा।
पहले से जीआरपी के चौकस रहने के कारण शिकायत मिलते ही छेड़खानी करने वाले आरोपियों को पकड़ लिया गया।