{"_id":"68d305d9f800ab4e8f0626a3","slug":"two-people-injured-in-collision-between-e-rickshaw-and-motorcycle-samba-news-c-289-1-sba1003-108503-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ई रिक्शा और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ई रिक्शा और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोग घायल
Wed, 24 Sep 2025 02:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा इलाके में एक ई रिक्शा और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर होने से दो लोग घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार मंगलवार दोपहर पल्ली मोढ़ क्षेत्र में माया पैलेस के पास एक ई रिक्शा और मोटरसाइकिल की टक्कर होने से ई रिक्शा चालक और मोटरसाइकिल चालक घायल हो गए। घायलों को पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से स्थानीय अस्पताल भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान राजेश सिंह निवासी चक जरालन बिश्नाह और दिव्यांश निवासी कोठी मोढ़ बारी ब्राह्मणा के रूप में की गई है।