{"_id":"2df6a1b080212a9fb007f7286d2741be","slug":"two-people-died-in-a-road-accident-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो लोगों ने दम तोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो लोगों ने दम तोड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 10 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
शहर और आसपास इलाकों में हुए सड़क हादसों के दो घायलों ने बुधवार को जीएमसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। इसके साथ ही मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पहला मामला आरएस पुरा में 7 फरवरी को हुआ। यहां किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार आरएस पुरा निवासी शक्ति कुमार (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के सदस्यों ने शक्ति को पहले उपजिला अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
वहां डाक्टरों ने शक्ति की हालत गंभीर देखते हुए उसे जीएमसी रेफर कर दिया। बुधवार को शक्ति ने इलाज के दौरान जीएमसी में दम तोड़ दिया। दूसरा हादसा नगरोटा मस्जिद के नजदीक 6 फरवरी को हुआ था।
विज्ञापन
यहां अज्ञात बाइक सवार ने नारायण नगरोटा निवासी सुरेश कुमार (40) को टक्कर मारकर घायल कर दिया था। घायल सुरेश को जीएमसी में दाखिल करवाया।
नौ फरवरी को सुरेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य मामले में बस स्टैंड के पास फ्लाईओवर पर बाइक अनियंत्रित होकर नीचे पेट्रोल पंप के बाहर गिर गई। हादसे के घायल को अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
चेस्ट अस्पताल के नजदीक कार की टक्कर से स्कूटी सवार तालाब तिल्लो निवासी हर्षित बजाज (25) घायल हो गया। मुट्ठी में बुधवार को एक टिप्पर अनियंत्रित होकर पलट गया।
इस हादसे में लोअर मुट्ठी निवासी मदन लाल (40) घायल हो गया। सिद्दड़ा में कार की टक्कर से बाइक सवार सिद्दड़ा निवासी मोहन (45) घायल हो गया। अधिकतर मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।