फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two people and three hundred cattle stranded in flash floods at ravi river

अचानक आई बाढ़ में फंसे 2 लोग, 300 मवेशी निकाले गए

Wed, 02 Mar 2016 11:39 AM IST
Updated Wed, 02 Mar 2016 11:39 AM IST
विज्ञापन
two people and three hundred cattle stranded in flash floods at ravi river

रंजीत सागर बांध का अचानक पानी छोड़े जाने से रावी दरिया में आई बाढ़ में दो लोग फंस गए। पानी देर शाम को छोड़ा गया। तीन सौ से अधिक मवेशी भी बाढ़ की चपेट में आ गए।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम सुरक्षाबलों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई थी, लेकिन देर रात तक अंधेरे के कारण राहत और बचाव कार्य शुरू नहीं किया जा सका था। बिजली के पर्याप्त व्यवस्था ना होने के कारण टार्च की मदद से रातभर बचावकार्य चला। फिलहाल दोनों व्यक्तियों को निकाल लिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब आठ बजे स्थानीय लोगों ने लखनपुर के पास तीन सौ से अधिक मवेशियों और दो लोगों के रावी दरिया में फंसने की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पानी का बहाव कम होने में चार घंटे लगे

two people and three hundred cattle stranded in flash floods at ravi river

आरटीओ कार्यालय के ठीक पीछे बहते रावी दरिया में फंसे इन लोगों को सकुशल बाहर निकालने के लिए सिविल डिफेंस समेत पुलिस मौके पर रवाना हो गई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला भी हरकत में आ गया।

तहसीलदार अवतार सिंह जसरोटिया ने बताया कि दो लोगों के लखनपुर से सटे इलाके में फंसने होने की सूचना मिली है, इसके बाद वह मौके पर पहुंचे। रंजीत सागर बांध प्रबंधन को पानी का बहाव रोकने के लिए जिला उपायुक्त की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए, लेकिन पानी का बहाव कम होने में कम से कम चार घंटे लगा।

ऐसे में सिविल डिफेंस की टीम और पुलिस जलस्तर थोड़ा कम होने का इंतजार कर रही है। अंधेरा भी रात में राहत कार्य में बाधा बना हुआ रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed