फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two Pakistani soldiers killed by Indian Army in retaliatory firing along Loc opposite Naushera sector

एक बार फिर भारतीय सेना ने पाकिस्तान को सिखाया सबक, मार गिराए दो सैनिक

Wed, 16 Dec 2020 10:24 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 16 Dec 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
Two  Pakistani soldiers killed by Indian Army in retaliatory firing along Loc opposite Naushera sector
ceasefire violation - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान को भारतीय सेना ने करारा सबक सिखाया है। नौशेरा सेक्टर के सामने एलओसी पर पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने दो सैनिकों को मार गिराया है।

विज्ञापन

 
इससे पहले पाकिस्तान ने रविवार रात भी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस दौरान हीरानगर सेक्टर के पानसर इलाके में करीब छह घंटे तक गोलाबारी कर सुरक्षा बांध बनाने के काम को प्रभावित करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजे जैसे ही सुरक्षा बांध बनाने का कार्य शुरू हुआ तो पाकिस्तान की 25 चिनाब के सैनिकों ने ठाकर पुरा पोस्ट से गोलीबारी शुरू कर दी, जो तड़के चार बजे तक जारी रही। इस दौरान छोटे-बड़े दोनों हथियारों का इस्तेमाल किया गया।

सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष स्थानों पर मतदान केंद्र बनाए गए

उधर, सातवें चरण के मतदान के तहत ब्लॉक आरएस पुरा व सुचेतगढ़ में होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसी भी अप्रिय घटना को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए गए हैं। मतदाताओं से भी अपील की गई है कि वह वोट डालने के लिए घर से जरूर निकलें। ब्लॉक आरएस पुरा तथा सुचेतगढ़ में ऐसी पंचायतें भी हैं जहां सरपंच तथा पंच पद के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। इनका परिणाम बुधवार शाम को ही घोषित कर दिया जाएगा। सीमावर्ती क्षेत्र में कई स्थान ऐसे हैं जो पाकिस्तानी गोलाबारी के चलते प्रभावित रहते हैं। ऐसे में प्रशासन की ओर से रिक्त स्थानों पर भी पुलिस स्टेशन बनाए गए हैं, ताकि गोलाबारी की आशंका के चलते मतदाता मतदान कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed