{"_id":"594229b34f1c1bee688b4622","slug":"two-pak-soldiers-killed-in-retaliation-firing-in-poonch","type":"story","status":"publish","title_hn":"LoC पर सीजफायर उल्लंघन का भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, 2 पाकिस्तानी सैनिक मारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LoC पर सीजफायर उल्लंघन का भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, 2 पाकिस्तानी सैनिक मारे
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना का विध्वंसक जवाब
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की ओर से लगातार होती नापाक हरकतों के बीच भारतीय सेना ने एक बार फिर नापाक हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की ओर से एलओसी से सटे राजोरी और पुंछ जिलों में सीजफायर उल्लंघन के बाद भारतीय सेना ने एक बार फिर विध्वंसक जवाबी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पाक की ओर से एलओसी पर लगातार हो रही सीजफायर उल्लंघन की घटना के बीच भारतीय जवानों द्वारा मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई करते हुए राजोरी के भिंबर गली सेक्टर में दो पाक सैनिकों को मार गिराया गया है।
विज्ञापन
सैन्य प्रवक्ता मनीष मेहता के मुताबिक 14 जून तक पाक द्वारा चार दिनों में 10 बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया। सूत्रों के अनुसार पाक द्वारा सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं में लगातार गोलीबारी के साथ साथ मोर्टार दागे जाने का सिलसिला जारी है जिसका भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा लगातार मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।
विज्ञापन