{"_id":"5bae7b9a867a557f032ad553","slug":"two-over-ground-workers-of-terror-outfit-hizbul-mujahideen-arrested-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: अवंतीपोरा में आतंकी के भाई समेत दो ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की थे फिराक में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: अवंतीपोरा में आतंकी के भाई समेत दो ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की थे फिराक में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 29 Sep 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके से पुलिस ने शुक्रवार को आतंकी के भाई समेत दो ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया। इनके संबंध आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एक इनपुट के आधार पर पुलिस ने अवंतीपोरा इलाके से आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के दो ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया।
इनकी शिनाख्त बराह बंदिनाह अवंतीपोरा के दानिश अहमद लोन और अनंतनाग जिले के आरवानी बिजबिहाड़ा के राजा इलियास मकरू के तौर पर हुई है। दानिश सक्रिय आतंकी अदनान लोन का भाई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों इलाके में हमलों को अंजाम देने की फि राक में थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।
हिज्ब के धमकी भरे पोस्टर बनाने वाला मास्टरमाइंड भी पकड़ा गया
सेना की 42 राष्ट्रीय राइफ ल्स (आरआर), सीआरपीएफ की 180 बटालियन और पुलिस ने पुलवामा जिले के त्राल के क्रंजबल में इरशाद अहमद मल्ला के घर की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। उसके घर से हिज्ब के कुछ लेटर पैड और स्टैंप भी बरामद हुए। माना जा रहा है कि एसपीओ व राजनीतिक कार्यकर्ताओं के नाम धमकी भरे पोस्टर बनाने का वह मास्टरमाइंड है। उसके घर से जिहादी सामग्री भी बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।