फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two over ground workers arrested by kathua jammu kashmir police of hizbul militant group

आतंकियों को हथियार और नगद राशि पहुंचाने वाले दो संदिग्ध गिरफ्तार, हिजबुल से जुडे़ तार

Tue, 08 Jan 2019 12:18 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 08 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
two over ground workers arrested by kathua jammu kashmir police of hizbul militant group
पकड़ा गया ट्रक - फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकियों को हथियार और अन्य सामान पहुंचाने के आरोप में पकड़े गए युवकों के तार हिजबुल से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने उनके पास से आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के 71 हजार रुपये बरामद किए हैं।  
विज्ञापन


एसपी श्रीधर पाटिल ने बताया कि आतंकियों के कुछ मददगारों के हथियार और गोला-बारूद की सप्लाई के लिए एक मॉड्यूल के रूप में काम करने की जानकारी मिली थी। इस पर लखनपुर थाना प्रभारी सुशील कुमार ने रविवार को पंजाब की ओर से आ रहे ट्रक को रोककर जांच की। 
विज्ञापन


पुलिस ने चालक आकिब और निसार अहमद निवासी चरसू अवंतीपोरा से पूछताछ की। इसमें कई चौंकाने वाली बातें सामने आई। इसके बाद पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियों निवारण एक्ट, 120 बी और 7/27 आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न मामलों में केस दर्ज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाटिल ने बताया कि दोनों आरोपी हिजबुल के लिए हथियार की सप्लाई का काम करते हैं। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही अन्य सामान बरामद होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed