{"_id":"0c26c010aeef9a931537b945684b8b6c","slug":"two-more-militant-killed-in-jammu-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंदवाड़ा मुठभेड़ में दो और आतंकी ढेर, मिले भारी हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंदवाड़ा मुठभेड़ में दो और आतंकी ढेर, मिले भारी हथियार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
Updated Mon, 24 Aug 2015 04:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में शनिवार की रात आतंकियों तथा सुरक्षाबलों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में दो और आतंकी मार गिराए गए। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार तथा गोलाबारूद बरामद किए गए हैं। दो मैप भी मिले हैं जिसकी सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आतंकियों का निशाना कहां था। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चला रखा है। चार आतंकियों में से तीन मुठभेड़ में मार गिराए गए हैं जबकि एक का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार इलाके में के जचालदारा में एक मकान में चार आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर 21 राष्ट्रीय रायफल्स तथा एसओजी की टीम ने शनिवार रात सर्च आपरेशन चलाया।
विज्ञापन
सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने जब मकान के आसपास सुरक्षा घेरा तगड़ा किया तो मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। देर रात तक दोनों ओर से गोलीबारी होती रही। सुबह गोलीबारी थमने के बाद जब सर्च आपरेशन चलाया गया तो तीन आतंकियों के शव मौके पर मिले।
उनके पास से तीन एके-47 रायफल, 14 मैगजीन, भारी मात्रा में एके-47 रायफल की गोलियां, छह यूबीजीएल ग्रेनेड, चार चायनीज ग्रेनेड, तीन रेडियो सेट, दो बैग तथा युद्ध संबंधी सामग्री बरामद हुई। रक्षा प्रवक्ता के अनुसार फिलहाल मारे गए आतंकियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसमें एक जवान घायल भी हुआ है।