{"_id":"6893c2a73d8a438ad30167b2","slug":"two-more-injured-by-gattu-door-one-got-15-stitches-on-his-neck-jammu-news-c-10-lko1027-680131-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गट्टू डोर से दो और घायल, एक के गले में लगे 15 टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गट्टू डोर से दो और घायल, एक के गले में लगे 15 टांके
विज्ञापन
गटू डोर की चपेट में घायल हुआ सतीश: स्रोत वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
जम्मू/बिश्नाह। प्रतिबंध के बावजूद गट्टू डोर की बिक्री पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पाया है। इसकी चपेट में आकर लगभग हर रोज लोग घायल हो रहे हैं। बिश्नाह में फैक्ट्री के एक कर्मचारी का गला गट्टू डोर से कट गया। उसे गर्दन में 15 टांके लगे हैं। वहीं, जम्मू के मुट्ठी फ्लाईओवर पर दोपहर को एक बाइक सवार का गला गट्टू डोर से कटते कटते बच गया। उसके चेहरे पर गहरे कट लगे हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले इसी जगह स्कूटी पर जाते समय गट्टू डोर से गला कटने पर स्टील कारोबारी की मौत हो गई थी।
तरसेम लाल निवासी फिदंड़ फैक्ट्री में काम करने के बाद मंगलवार देर रात स्कूटी से घर लौट रहे थे। वह बिश्नाह के पल्ली गांव के नजदीक पहुंचे थे कि उनके गले में गट्टू डोर फंस गई। जब तक स्कूटी रोक पाते उनकी गर्दन में गहरे जख्म हो गए। इससे वह स्कूटी से गिर गए। गले में जहां डोर उलझी थी वहां से खून बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने तरसेम लाल को बिश्नाह अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने खून को रोकने के लिए गर्दन पर 15 टांके लगाए।
देर रात तक तरसेम लाल को अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में ही रखा गया। तरसेम ने कहा कि गट्टू की बिक्री और खरीद पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है अन्यथा लोग रास्ते चलते जान गंवाते रहेंगे।
विज्ञापन
वहीं जम्मू के गांधी नगर क्षेत्र के रहने वाले सतीश कुमार ने बताया कि वह मुट्ठी की तरफ से अपने घर जा रहा था। वह बाइक पर था और हेलमेट पहन रखा था लेकिन हेलमेट का शीशा नहीं था। अचानक डोर उसके गले में आ फंसी। वह किसी तरह से संभला और बाइक को रोका। इतने में डोर से उसके चेहरे पर कट लग गए। कुछ राहगीरों ने गले से डोर बाहर निकाली। इसके बाद वह अस्पताल गया और उपचार कराया।