फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Two more arrested in temple desecration

मंदिर बवाल में दो और गिरफ्तार, मोबाइल इंटरनेट अभी भी बंद

Sat, 18 Jun 2016 11:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 18 Jun 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
Two more arrested in temple desecration
- फोटो : Amar Ujala

नानक नगर के शिवमंदिर में हुई तोड़फोड़ के क्रम में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। माना जा रहा है कि मुख्य आरोपी के कॉल डिटेल के आधार पर इन्हें पकड़ा गया। मुख्य आरोपी को पुलिस ने चार दिन की रिमांड पर लिया है। 

विज्ञापन


आपशंभु मंदिर के आरोपी की रिमांड भी छह दिन बढ़ा दी गई है। दो शिवमंदिरों में तोड़फोड़ से पूरे जम्मू संभाग में उबाल है। जम्मू के साथ ही उधमपुर, कठुआ तथा जम्मू जिले के आसपास के इलाकों में कई विरोध प्रदर्शन हुए। आरएस पुरा में बंद रहा। 
विज्ञापन


इंटरनेट सेवा तीसरे दिन भी ठप रही। धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। प्रशासन ने हालात को सामान्य बनाने के लिए सिविल सोसाइटी, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों और मीडिया के साथ बैठक कर सौहार्द तथा भाईचारा कायम रखने के उपायों पर चर्चा की। जम्मू में पैंथर्स पार्टी के बंद का खास असर नहीं दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया एजेंसियों ने बढ़ाई सतर्कता

Two more arrested in temple desecration

शुक्रवार को गांधी नगर के गेस्ट हाउस में नानक नगर मंदिर कमेटी, स्थानीय लोगों, शिव सेना और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की प्रशासन एवं पुलिस के साथ बैठक हुई। डीसी सिमरनदीप सिंह तथा एसएसपी सुनील गुप्ता ने मीडिया के साथ बैठक कर इस मसले पर किस तरीके से संयम बरता जाए, इस पर गौर करने के साथ ही सलाह और सहयोग की मांग की। 

खुफिया एजेंसियों ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। खुफिया तंत्र को अधिक सक्रिय कर जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि अमरनाथ यात्रा के सुरक्षा प्रबंधों को पुख्ता किया जा सके। ताजा घटनाओं ने यात्रा की सुरक्षा को चुनौती बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed