फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two missile shell fired by Pakistani forces were destroyed by the Indian Army at LoC in Poonch

वीडियो: पाकिस्तान द्वारा सीमा पर दागी गई दो मिसाइल हुईं फेल, सेना ने कुछ इस तरह किया निष्क्रिय

Wed, 23 Oct 2019 12:59 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 23 Oct 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
Two missile shell fired by Pakistani forces were destroyed by the Indian Army at LoC in Poonch
सेना ने निष्क्रिय किए तीन मोर्टार - फोटो : ANI
पाकिस्तान की ओर से लगातार किये जा रहे संघर्षविराम उल्लंघन को भारतीय सेना द्वारा नाकाम करने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भारतीय सेना को पुंछ जिले के करमारा गांव में मोर्टार शेल पाए जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सेना मौके पर पहुंची और उक्त गांव में तीन मोर्टार शेल को अपने कब्जे में लेकर उन्हें निष्क्रिय कर दिया।
विज्ञापन

आपको बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं जब पाकिस्तान की ओर से की जा रही मोर्टार शेलिंग से गावों को निशाना बनाया गया हो। इससे पहले भी लगातार पाक सेना भारतीय सीमा से सटे गांवों को निशाना बनाती आ रही है। सोमवार को पाक सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में कस्बा कीरनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। इस दौरान पाक सेना की ओर से भारी गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग की गई थी। जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा होता है मोर्टार मिसाइल

मोर्टार पूरी दुनिया में प्रचलित हथियारों में से एक है। सदियों से सेनाएं इसे काम में ले रही है। समय के साथ इसमें कई बदलाव किए गए और इसकी मारक क्षमता को बढ़ाया गया। मोर्टार को हल्का बनाया गया ताकि इसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक जवान कंधों पर आसानी से उठा कर ले जा सकें। एक मोर्टार का वजन सामान्य तौर पर साढ़े चार से साढ़े पांच किलोग्राम के बीच में होता है। इन मोर्टार से एक मिनट में आठ से बारह राउंड फायर किए जा सकते है। अधिक दूरी के लिए गोला दागते समय मोर्टार को 45 डिग्री कोण पर रखा जाता है।

वहीं कम दूरी पर अधिक ऊंचाई वाली किसी इमारत या दीवार के पीछे गोला दागने के लिए 85 डिग्री तक का कोण बनाया जाता है। मोर्टार से दागे जाने वाले बम सामान्य तौर पर साढ़े आठ सौ से साढ़े नौ सौ ग्राम वजन के होते है। मोर्टार में बम को डालने के बाद इसके नीचे की तरफ एक पिन होती है। इस पिन को दबाने से इसमें लगी स्प्रिंग गोले को बाहर की तरफ उछालती है। मोर्टार से दागा गया बम पच्चीस मीटर से लेकर अस्सी मीटर के दायरे में भारी नुकसान पहुंचाता है। गन के समान कंधों पर रख कर भी दागे जाने वाले मोर्टार भी आ गए है। वहीं कई मोर्टार की मारक क्षमता काफी अधिक बढ़ा दी गई है। ऐसे मोर्टार सेना काम में लेती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed