कुपवाड़ा मुठभेड़: दो जवान शहीद, 5 आतंकी भी ढेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार शाम शुरू हुई मूठभेड़ में आतंकियों से लोहा लेते हुए दो जवान शहीद हो गए। इस दौरान सेना ने पांच आतंकियों को भी मार गिराया।
पुलिस अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुपवाड़ा जिले के चौकीबल इलाके के एक मकान में कुछ आतंकी छिपे हुए थे। खबर मिलते ही सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवानों ने इलाके में सर्च अभियान शुरू किया।
इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने मोर्चा संभालते हुए तुरंत मुंहतोड़ जवाब दिया, लेकिन रात को अंधेरे के चलते ऑपरेशन रोक दिया गया।
दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका
इस दौरान सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी और कड़ी कर दी ताकि कोई भी आतंकी फरार न हो पाए। शनिवार सुबह आतंकियों और जवानों की बीच दोबारा मुठभेड़ शुरू हुई।
इस दौरान जवानों ने पांच आतंकियों को ढेर कर दिया जबकि आतंकियों से लोहा लेते हुए दो जवान शहीद हो गए। मुठभेड़ में कुछ जवानों के भी घायल होने की खबर है।
इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। 30 जनवरी को भी सेना ने कुपवाड़ा में लश्कर के टॉप कमांडर अबू उसामा समेत तीन आतंकियों को मार गिराया था।