{"_id":"d070a9bb8700aa693bf95ee8fe8d4453","slug":"two-medical-personnel-stuck-in-river-at-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्ज दरिया में फंसे दो चिकित्सा कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्ज दरिया में फंसे दो चिकित्सा कर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 23 Sep 2015 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी बारिश से इलाके के सभी नदी-नालों में बाढ़ आ गई है। नदी, नालों के किनारों पर बसे दर्जनों गांवों का आपस में संपर्क टूट गया है। उज्ज दरिया में अचानक आई बाढ़ में चिकित्सा विभाग के दो कर्मचारी फंस गए हैं। जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
चिकित्सा विभाग के दोनों कर्मचारी अनिल शर्मा और अर्दली मंजूर अहमद ड्यूटी से घर लौट रहे थे। उज्ज दरिया में बाढ़ में खुद को फंसा होने की खबर उन्होंने बीएमओ डाक्टर लखबिंदर सिंह को दी। बीएमओ दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
लगातार हो रही बारिश और जल स्तर बढ़ने से राहत अभियान सफल नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने उच्च अधिकारियों से संपर्क कर कर्मचारियों को निकालने के लिए हेलीकाप्टर की व्यवस्था करने के लिए कहा। खराब मौसम के चलते खबर लिखे जाने तक हेलीकाप्टर वहां पहुंच नहीं पाया था।
विज्ञापन
वहीं, भीनी दरिया में अचानक आई बाढ़ से बेरल गांव के दर्जनों विद्यार्थी जो पढ़ने के लिए पल्लन और अन्य स्कूलों में गए थे, वे अपने घर नहीं लौट सके। इन विद्यार्थियों को स्थानीय सरपंच अख्तर अली और अन्य ग्रामीणों ने अपने घरों में शरण दी है।
उज्ज दरिया समेत भीनी, नाज, तलैन, प्रेया, टिरडी और अन्य छोटे नालों में भी भारी बाढ़ आ गई है। इन नदी नालों के किनारों पर बसे दर्जनों गांवों का आपस में संपर्क टूट गया है।