फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two LeT commander escaped

सेना को गच्चा देकर फरार हुए लश्कर के दो कमांडर

Sun, 24 Aug 2014 02:51 AM IST
Updated Sun, 24 Aug 2014 02:51 AM IST
विज्ञापन
Two LeT commander escaped

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सीमांत इलाके में सेना और आतंकियों के बीच देर रात हुई गोलीबारी के बाद आतंकी अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन


आतंकियों की धरपकड़ के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर सर्च आपरेशन शुरू कर दिया गया है। इस बीच, इलाके के जंगलों से जवानों ने एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर गोला बारूद बरामद किया है।

विज्ञापन

आतंकियों से जवानों की मुठभेड़ हुई

Two LeT commander escaped

सैन्य अधिकारियों को शुक्रवार देर रात जिले के जलूरा इलाके के एक ठिकाने पर लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी कमांडरों के छिपे होने की सूचना मिली थी। यह वन क्षेत्र बारामुला तथा कुपवाड़ा जिलों के साथ लगता है।

सूचना मिलते ही सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस का एक संयुक्त दल वहां पहुंचा और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान आतंकियों से जवानों की कुछ देर तक मुठभेड़ हुई।

भागते समय हथ‌ियार छोड़ गए आतंकी

Two LeT commander escaped

मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का लाभ उठाकर आतंकी फरार होने में सफल रहे। सुबह घटनास्थल पर ली गई तलाशी के दौरान सेना ने एक एके 47 राइफल, एक मैगजीन तथा 30 गोलियां बरामद कीं।

ऐसा माना जा रहा है कि आतंकी भागते समय इन्हें छोड़ गए थे। इस बीच, सोपोर कस्बे से पुलिस ने एक हथगोला बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed