{"_id":"312d3cb3bd59cd1ba0a9d5a07ea1a588","slug":"two-killed-in-avalanche-in-tral-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: त्राल में हिमस्खलन में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: त्राल में हिमस्खलन में दो की मौत
Updated Thu, 18 Feb 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में वीरवार को हिमस्खलन में दबने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों के शव पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से निकाल लिए हैं।
विज्ञापन
घटना त्राल के नारिस्तान पहाड़ियों की है। दोपहर करीब दो बजे पहाड़ियों में बसने वाले लोगों को बर्फ में दरार पड़ने की आवाज सुनाई दी, जिससे वह सतर्क हो गए कि कुछ अनहोनी होने वाली है।
विज्ञापन
लेकिन इतने में ही वहां इलाके के ऊपरी हिस्से में हिमस्खलन आने की खबर मिली। इसमें कुछ लोगों के दबे होने की खबर पर स्थानीय पुलिस और लोगों द्वारा सर्च आपरेशन शुरू किया गया।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले प्रशासन ने जारी की थी हिमस्खलन की चेतावनी
इस दौरान दो लोगों के शव बर्फ के नीचे से बरामद किए गए। मृतकों की पहचान मोहम्मद यूसुफ गुज्जर (22) पुत्र गुल्ला गुज्जर और मोहम्मद यूसुफ (32) पुत्र जुम्मा अहमद के तौर पर हुई है।
इस बात की पुष्टि करते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना त्राल टाउन से 25 किलोमीटर दूर हुई थी। पुलिस को स्थानीय लोगों की सहायता से दो शव बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।
उन्होंने बताया कि दोनों सुबह घरों से ईंधन के लिए लकड़ी लाने के लिए मुश्किदजां इलाके में गए थे, जो नारिस्तान पहाड़ियों में पड़ता है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले प्रशासन ने हिमस्खलन की चेतावनी जारी की थी।