फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two killed by Kovid in 24 hours

चौबीस घंटे में कोविड से दो की मौत

विज्ञापन
Two killed by Kovid in 24 hours
जम्मू। पिछले चौबीस घंटे में कोविड संक्रमण से पीड़ित होकर दो लोगों की मौत हुई है। ये दोनों मौतें कश्मीर संभाग से हुई हैं। राहत यह है कि जम्मू संभाग के आठ जिलों में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से संभाग के कई जिलों में संक्रमित मामले नहीं आ रहे हैं, जिससे आगामी दिनों में की जिले कोविड मुक्त हो सकते हैं। इस बीच प्रदेश में 65 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें कश्मीर संभाग से 50 मामले हैं। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 40 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं, इसमें कश्मीर संभाग से 34 मरीज हैं।
विज्ञापन

जम्मू संभाग के राजोरी, डोडा, कठुआ, सांबा, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन और रियासी में वीरवार को कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है। इन जिलों में 4-7 ही सक्रिय मामले हैं। कश्मीर संभाग में कुपवाड़ा में सबसे कम 6 सक्रिय मामले हैं। जम्मू जिले में 9 संक्रमित मामले मिले, जबकि श्रीनगर में 20 मामले मिले हैं। जम्मू एयरपोर्ट पर कोविड टेस्टिंग का विस्तार कियाजा रहा है। इसमें रैपिड एंटीजन टेस्टिंग के साथ आरटीपीसीआर टेस्टिंग शुरू की जा रही है। प्रदेश में अब तक 1947 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है, जिसमें कश्मीर संभाग से 1225 मौतें हुई हैं। जम्मू कश्मीर में वर्तमान 628 सक्रिय मामले हैं, इसमें कश्मीर संभाग से 500 मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में 19300 कर्मियों को कोविड वैक्सीन
जम्मू। जम्मू कश्मीर में वीरवार को सर्वाधिक 19300 कर्मचारियों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी गई। वैक्सीन अभियान में पहुंचने वाले कर्मियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पहली डोज में चिकित्सा कर्मियों के लिए 20 फरवरी को अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। वहीं, मार्च में सामान्य जनसंख्या को कोविड वैक्सीन देने की तैयारियां की जारही हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के वैक्सीनेटरों की टीमें बनाई जा रही हैं। इसमें ग्रामीण और शहरी चिकित्सा केंद्रों से स्टाफ को लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed