{"_id":"62571365c21a4d04095dccf7","slug":"two-je-and-meter-reader-arrested-taking-bribe-of-2-60-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार: दो जेई व मीटर रीडर 2.60 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, बिजली क्षमता बढ़ाने के लिए ले रहे थे पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार: दो जेई व मीटर रीडर 2.60 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, बिजली क्षमता बढ़ाने के लिए ले रहे थे पैसे
Thu, 14 Apr 2022 03:56 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 14 Apr 2022 03:56 AM IST
सार
आरोपियों के कब्जे से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई है। एसीबी की टीम केपीडीसीएल के कई अधिकारियों की जांच भी कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भ्रष्टाचार निवारक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को कश्मीर पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड टंगमर्ग के कनिष्ठ अभियंता मसूद अहमद और मोहम्मद भट और मीटर रीडर राशिद भट को 2,60,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
उनके कब्जे से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई है। साथ ही एसीबी की टीम केपीडीसीएल के विशेष उपमंडल टंगमर्ग के सहायक कार्यकारी अभियंता जुनैद अहमद मीर, सहायक कार्यकारी अभियंता और सहायक अभियंता मंजूर अहमद बुखारी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
एसीबी के अनुसार बारामुला की कुंजर तहसील के गोफबल गांव निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उसने अपनी पैतृक निर्माण इकाई के लिए वर्ष 2021 में स्वीकृत विद्युत लोड को 63 केवी से 250 केवी तक बढ़ाने के लिए एईई टंगमर्ग के समक्ष आवेदन किया था।
विज्ञापन
मसूद अहमद और मोहम्मद भट नाम के कनिष्ठ अभियंता और निरीक्षक राशिद भट (मीटर रीडर) ने उसकी फाइल के निपटान के लिए 2,60,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायत मिलने पर बारामुला स्थित एसीबी थाने में मामला दर्ज कर शिकायत की जांच की गई।
इसके बाद एक टीम का गठन कर कनिष्ठ अभियंता मसूद अहमद व मोहम्मद भट और केपीडीसीएल के विशेष सब डिवीजन टंगमर्ग के निरीक्षक राशिद भट को रिश्वत की रकम लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में जांच जारी है।