फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two Jawans of Jammu and Kashmir Police have Reached Mount Everest

जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो जवानों ने फतह किया एवरेस्ट, केंद्रीय गृह मंत्री व राज्यपाल ने दी बधाई

Wed, 22 May 2019 03:43 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: देव कश्यप Updated Wed, 22 May 2019 03:43 AM IST
विज्ञापन
Two Jawans of Jammu and Kashmir Police have Reached Mount Everest
माउंट एवरेस्ट फतह करनेवाले फलील सिंह और नजीर अहमद - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर पुलिस के दो जांबाज जवानों नजीर अहमद और फलील सिंह ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह किया है। यह दोनों इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड टीम के 11 सदस्यीय दल के सदस्य हैं। दोनों जवानों की इस सफलता पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल सत्यपाल मलिक, राज्यपाल के सलाहकार विजय कुमार, मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रह्मण्यम व पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह समेत कई लोगों ने बधाई दी है। 

विज्ञापन


नजीर अहमद 14वीं बटालियन में तैनात हैं। वह कुपवाड़ा का निवासी हैं। जबकि फलील सिंह आईआरपी (इंडियन रिजर्व पुलिस) की पहली बटालियन में तैनात हैं। वह राजोरी का रहने वाला है। दोनों ने 2004 में जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ  माउंटेनियरिंग और विंटर स्पोर्ट्स, पहलगाम से पर्वतारोहण का बुनियादी प्रशिक्षण लिया है। 
विज्ञापन

  
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्विटर पर अपने बधाई संदेश में लिखा ‘ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की टीम को माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने पर बहुत-बहुत बधाई। मुझे इस टीम में शामिल सभी की सदस्यों की सफलता पर गर्व है और मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


25 मार्च को रवाना हुआ था दल
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने आफिशियल ट्विटर अकाउंट पर अहमद और सिंह की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, हमें तुम पर गर्व है। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने 25 मार्च को दल के इन सदस्यों को यहां से रवाना किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed