{"_id":"59630d714f1c1bef758b47a0","slug":"two-intruders-killed-in-naugam-near-line-of-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: LoC से आतंकी घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: LoC से आतंकी घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में सोमवार को आतंकियों और सेना के बीच एलओसी के समीप हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों और सेना के बीच ये मुठभेड़ कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में हुई है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक सेना के जवानों को नौगाम सेक्टर से लगे हुए नियंत्रण रेखा के करीब के इलाके में आतंकियों की संदिग्ध हलचल की जानकारी मिली थी। इस जानकारी के बाद सेना की राष्ट्रीय राइफल्स रेजीमेंट के जवानों द्वारा इस इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
इस सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों को देखे जाने के बाद पहले जवानों ने उन्हें ललकारा तो आतंकियों द्वारा फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोलीबारी के बाद सेना के जवानों द्वारा जवाबी कार्रवाई करते हुए 2 आतंकियों को मार गिराया गया है। सूत्रों के मुताबिक इलाके में सेना के जवानों का सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।
विज्ञापन