फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two Injured In Bridge Collapse in reasi jammu

जम्मू कश्मीर: रियासी में 28 वर्ष पुराना पुल गिरने से दो वाहन चालक घायल, माहौर और चसाना का संपर्क कटा

Mon, 13 Feb 2023 03:14 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 13 Feb 2023 03:14 PM IST
सार

रविवार देर रात को पुल से रेत से लदे दो डंपर एक साथ गुजरे। पुल दो डंपरों का भार नहीं उठा सका और टूट गया। पुल के साथ डंपर भी नाले में जा गिरे। इससे डंपर चालक अमजद खान और शौकत अली दोनों निवासी कोटरंका (राजोरी) घायल हो गए।

विज्ञापन
Two Injured In Bridge Collapse in reasi jammu
Reasi Bridge Collapse - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रियासी जिले के बदोरा क्षेत्र में चसाना और माहौर को जोड़ने वाला 28 वर्ष पुराना पुल रेत से लदे दो डंपरों के भार से टूट गया। पुल टूटने से तहसील माहौर और चसाना का आपस में संपर्क टूट गया है। यह पुल बग्गा के पास है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वर्ष 1995 में सेना ने राजोरी और पुंछ में जाने के लिए बदोरा में पुल बनाया था। सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही इसी पुल से होती थी। रविवार देर रात को पुल से रेत से लदे दो डंपर एक साथ गुजरे।
विज्ञापन


पुल दो डंपरों का भार नहीं उठा सका और टूट गया। पुल के साथ डंपर भी नाले में जा गिरे। इससे डंपर चालक अमजद खान और शौकत अली दोनों निवासी कोटरंका (राजोरी) घायल हो गए। इन्हे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मद मकबूल ने बताया कि क्षेत्रीय दृष्टि से बदोरा में बना यह पुल काफी अहम था। 25 पंचायतों के लोग इसका इस्तेमाल माहौर आने-जाने के लिए करते थे। रामबन भी इसी पुल से माहौर होकर जाते थे।

अब पुल नहीं है तो लोगों को जिला मुख्यालय रियासी, जम्मू, आदि जगहों पर जाने के लिए राजोरी, सुंदरबनी, नौशेरा, भांवला से होकर जाना पड़ेगा। उन्होंने मांग की कि प्रशासन और ग्रेफ पुल का जल्द निर्माण करें।

सोमवार दोपहर को एसडीएम माहौर सैयद मुजाहिर हुसैन शाह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और कहा कि ग्रेफ की मदद से दोबारा काम शुरू होगा। 10 दिनों के भीतर अस्थायी पुल तैयार किया जाएगा। हालांकि, इस स्थान पर ग्रेफ का एक पुल मंजूर है, लेकिन उसका काम अभी शुरू नहीं हुआ है।

पुल की क्षमता 25 टन, डंपरों में था 45 टन भार

एसडीएम ने बताया कि डंपर चालकों में आपस में लगी होड़ के कारण पुल टूटा है। दोनों डंपर एक साथ अरनास से रेत भरकर राजोरी के लिए निकले थे। बदोरा में दोनों चालक एक साथ दोनों डंपर पुल से गुजारने लगे।



जैसे ही दोनों डंपर पुल के मध्य में पहुंचे, पुल डंपर में लदे रेत का भार नहीं सह सका और टूट गया। दोनों डंपर भी साथ ही गिर गए। पुल की अधिकतम भार सहने की क्षमता 20 से 25 टन थी।

भारी वाहनों को एक-एक कर पुल से गुजारते था। लेकिन, रविवार रात को पुल पर चढ़े दोनों डंपर में करीब 45 टन रेत था। इसके कारण पुल टूट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed