फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two IAS and KAS officers transferred in Jammu Kashmir, Pawan Kotwal becomes Principal Secretary

जम्मू-कश्मीरः दो आईएएस और केएएस अधिकारी का तबादला, पवन कोतवाल बने राजस्व विभाग के प्रधान सचिव

Wed, 08 Jan 2020 07:50 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 08 Jan 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
Two IAS and KAS officers transferred in Jammu Kashmir, Pawan Kotwal becomes Principal Secretary
उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू - फोटो : अमर उजाला

उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू के आदेश पर प्रदेश के दो आईएएस और एक केएएस अधिकारी का तबादला किया गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजस्व विभाग के वित्त आयुक्त डॉ. पवन कोतवाल जिनके पास रजिस्ट्रेशन के इंस्पेक्टर जनरल का अतिरिक्त कार्यभार भी हैं, उनका तबादला कर राजस्व विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।

विज्ञापन


सहकारिता विभाग के सचिव अब्दुल मजीद भट्ट जो कि राजस्व विभाग का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे, उनको अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त किया गया है। डॉ .कोतवाल राजस्व विभाग के वित्त आयुक्त और जेएंडके के रजिस्ट्रेशन के इंस्पेक्टर जनरल का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग के अतिरिक्त सचिव नीरज आनंद का तबादला कर नई दिल्ली स्थित जम्मू कश्मीर रेजिडेंट कमीशन का अतिरिक्त रेजिडेंट कमिश्नर नियुक्त किया है। यहां तैनात केएएस अधिकारी रिंपी ओहरी को अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केएएस अधिकारी सज्जाद हुसेन गनेई जोकि श्रीनगर डेवलपमेंट अथारिटी के वाइस चेयरमैन हैं, उनका तबादला कर उन्हें सामान्य प्रशासनिक विभाग में अगली नियुक्ति की प्रतीक्षा के लिए कहा गया है। आईएएस अधिकारी विकास कुंडल को श्रीनगर डेवलपमेंट अथॉरिटी का अतिरिक्त कार्यभार साैंपा गया है। कुंडल श्रीनगर मेट्रोपालिटन रेगुलेटरी अथॉरिटी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बने रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed