{"_id":"632b6ea0104b6121a57f5cb3","slug":"two-hybrid-terrorists-of-lashkar-arrested-in-sopore","type":"story","status":"publish","title_hn":"Terrorist Arrested: सोपोर में लश्कर के दो हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार, चीन में बने हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Terrorist Arrested: सोपोर में लश्कर के दो हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार, चीन में बने हथियार बरामद
Thu, 22 Sep 2022 09:09 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 22 Sep 2022 09:09 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आतंकियों की शिनाख्त बटिंगू निवासी इम्तियाज अहमद गनेई व वसीम अहमद लोन के रूप में हुई है। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वह लश्कर के लिए हाइब्रिड आतंकी तथा ओवर ग्राउंड वर्कर के रूप में काम करते हैं।
विज्ञापन
Terrorist Arrest
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में बुधवार की देर रात सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-ताइबा के दो हाइब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से पिस्तौल, चीन निर्मित ग्रेनेड तथा गोलियां बरामद की गई हैं। पकड़े गए दोनों आतंकियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आतंकियों की शिनाख्त बटिंगू निवासी इम्तियाज अहमद गनेई व वसीम अहमद लोन के रूप में हुई है। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वे लश्कर के लिए हाइब्रिड आतंकी तथा ओवर ग्राउंड वर्कर के रूप में काम करते हैं।
विज्ञापन
सोपोर के ब्रथ कलां निवासी सक्रिय आतंकी बिलाल हमजा मीर के इशारे पर वे सोपोर व आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों तथा नागरिकों पर हमले की फिराक में थे। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर बटिंगू गांव की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान एक सेब के बगीचे में दो संदिग्ध हरकत दिखे। दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक पिस्तौल, मैगजीन, आठ गोलियां, हैंड ग्रेनेड आदि बरामद किए गए।