फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two hybrid terrorists arrested with weapons in Srinagar and Kulgam

जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर और कुलगाम में दो हाइब्रिड आतंकी हथियारों के साथ गिरफ्तार, चल रही है पूछताछ

Mon, 02 May 2022 01:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 02 May 2022 01:03 AM IST
सार

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की संयक्त टीम ने नौगाम इलाके से लश्कर-ए-ताइबा के एक हाइब्रिड आतंकी को गिरफ्तार किया। उसकी शिनाख्त गडीहामा के यामीन भट के रूप में हुई है। उसके पास से एक पिस्तौल, दो ग्रेनेड और पिस्टल की 51 गोलियां बरामद की गईं।

विज्ञापन
Two hybrid terrorists arrested with weapons in Srinagar and Kulgam
demo pic... - फोटो : istock

विस्तार

सुरक्षाबलों ने कश्मीर घाटी में रविवार को कुलगाम व श्रीनगर से दो हाइब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो पिस्तौल, दो ग्रेनेड व अन्य विस्फोटक बरामद किए गए हैं।  

विज्ञापन


कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की संयक्त टीम ने नौगाम इलाके से लश्कर-ए-ताइबा के एक हाइब्रिड आतंकी को गिरफ्तार किया। उसकी शिनाख्त गडीहामा के यामीन भट के रूप में हुई है। उसके पास से एक पिस्तौल, दो ग्रेनेड और पिस्टल की 51 गोलियां बरामद की गईं।
विज्ञापन


श्रीनगर पुलिस ने ट्वीट में कहा, एक विशेष इनपुट पर पुलिस और 50 राष्ट्रीय राइफल्स की संयुक्त टीम ने नौगाम से बडगाम निवासी मुछवा के शेख शाहिद गुलजार नाम के एक हाइब्रिड आतंकवादी को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक पिस्तौल और गोला बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमला कर सामान्य जीवन में लौट जाते हैं हाइब्रिड आतंकी
हाइब्रिड आतंकी अपने आकाओं द्वारा दिए गए काम को पूरा कर अगला आदेश मिलने तक सामान्य जीवन जीने लगते हैं। ऐसे में उनकी पहचान कर पाना काफी कठिन होता है। इनके हैंडलर विशेष रूप से सुरक्षाबलों पर हमले में इनका सर्वाधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। हाल ही में कश्मीर घाटी में गैर स्थानीय श्रमिकों पर हुए हमलों के पीछे सबसे ज्यादा हाइब्रिड आतंकियों का हाथ पाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed