{"_id":"6277b055d628cd7c0769bc4f","slug":"two-hybrid-terrorists-arrested-in-bandipora","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कार्रवाई: बांदीपोरा में दो हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कार्रवाई: बांदीपोरा में दो हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
Sun, 08 May 2022 05:28 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 08 May 2022 05:28 PM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर वुल्लर वेंटेज अरागम के पास चेकिंग अभियान शुरू किया गया था। वाहनों की तलाशी और उनके बारे में जानकारी लेने पर दो लोग संदिग्ध हरकत करते दिखे। कड़ी पूछताछ के बाद उनसे आपत्तिजनक सामान मिला।
विज्ञापन
श्रीनगर में तैनात सुरक्षाबल।
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन के दो हाइब्रिड आतंकियों और लश्कर के एक मददगार को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों के बांदीपोरा से श्रीनगर की तरफ बढ़ने की सटीक सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने वुल्लर वेंटेज के पास नाका लगाकर जांच शुरू की। इस दौरान कार सवार दो संदिग्धों ने नाके से भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
इनकी पहचान पुलवामा के हेरपोरा अचान निवासी आबिद अली और फैसल हसन पररे के रूप में हुई है। उनके पास से एक एके 47 राइफल, दो मैगजीन के साथ 30 कारतूस, एक पिस्तौल, समेत अन्य हथियार बरामद किया गया। आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल वाहन जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बारामुला पुलिस व 29 राष्ट्रीय राइफल्स ने सटीक सूचना के आधार पर तिलगाम पाईन निवासी लश्कर के मददगार एजाज अहमद को गिरफ्तार किया। वह सक्रिय आतंकियों के लिए रहने व खाने-पीने का प्रबंध करता था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी से पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों तथा गैर कश्मीरियों पर हमले की साजिश को नाकाम बनाने में सफलता मिली है।