फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two hundred terrorist became active on terror launch pads

Exclusive: एलओसी और सीमा के पार टेरर लांचिंग पैड पर डटे 200 खूंखार आतंकी

Mon, 12 Jun 2017 09:50 PM IST
बृजेश कुमार सिंह,अमर उजाला/जम्मू
बृजेश कुमार सिंह,अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 12 Jun 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
two hundred terrorist became active on terror launch pads
Terrorist - फोटो : File Photo

कश्मीर में लगातार घुसपैठ कराने की साजिश नाकाम होने और आतंकियों के सफाये के सेना के अभियान से पाक सेना में बौखलाहट है। अब उसने प्लान बदलते हुए जम्मू संभाग के पुंछ तथा राजोरी में एलओसी और बार्डर से कठुआ एवं सांबा जिले से आतंकियों को घुसपैठ कराने की साजिश के तहत काम करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


पाक सेना की बौखलाहट ही है कि वह एलओसी तथा आईबी पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रही है और गोलाबारी की आड़ में आतंकियों को धकेलने की नापाक कोशिश कर रही है। प्लान के तहत एलओसी और आईबी पर 30 लांचिंग पैड पर 200 से अधिक खूंखार तथा प्रशिक्षित आतंकियों का पाक सेना ने जमावड़ा लगा रखा है। इन्हें गोलाबारी की आड़ में भारतीय सीमा में दाखिल कराने की कोशिशें की जा रही हैं।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पुंछ जिले की कृष्णा घाटी, मनकोट, बलनोई , शाहपुर और साब्जियां तथा राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर के केरी और झंगड़ इलाके में बने लांचिंग पैड पर आतंकियों की सक्रियता बढ़ गई है। इसके साथ ही आईबी पर हीरानगर और रामगढ़ सेक्टर में भी लांचिंग पैड पर संदिग्ध हलचल देखी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुगल रोड के रास्ते दक्षिण कश्मीर में घुसपैठ की साजिश

two hundred terrorist became active on terror launch pads
terrorist

सूत्रों का कहना है कि भारी हथियारों तथा गोला-बारूद से लैस आतंकियों को भारतीय सीमा में दाखिल होने के बाद पहले ओवर ग्राउंड वर्करों के यहां पनाह लेने की हिदायत दी गई है। मौका मिलते ही टारगेट तक पहुंचने को कहा गया है, ताकि सुरक्षा बलों की नजर से बचा जा सके।

सूत्रों का कहना है कि कश्मीर में घुसपैठ की कोशिशें नाकाम होने के बाद आतंकी तंजीमों ने हिदायत दी है कि पुंछ वाले इलाके से घुसपैठ कर मुगल रोड के रास्ते दक्षिणी कश्मीर तक पहुंचा जाए। चूंकि दक्षिणी कश्मीर आतंकियों का पनाहगार है और अमरनाथ यात्रा मार्ग भी इसी इलाके से होकर गुजरता है।

अमरनाथ यात्रा के दौरान गड़बड़ी की साजिश के तहत कश्मीर में आतंकियों की मौजूदगी बढ़ाने की साजिश है। इस वजह से सुरक्षा बलों की ओर से अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

पाक की बैट टीम भी हुई सक्रिय

two hundred terrorist became active on terror launch pads
BAT Team - फोटो : File Photo
एलओसी पर पुंछ तथा राजोरी जिले के उस पार पीओके में पाकिस्तान की बार्डर एक्शन टीम (बैट) भी  सक्रिय है। भारतीय सेना को नुकसान पहुंचाने की इन्हें हिदायत है। बैट को अब हिदायत दी गई है कि हमले के बाद मौके से भाग निकले। पहले हमले के बाद बैट को इंतजार करने को कहा जाता था, ताकि अन्य जवानों के पहुंचने पर उन्हें भी निशाना बनाया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed