फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two hizbul mujahedeen militants killed in encounter in tral

आतंकी मुठभेड़ के विरोध में त्राल रहा बंद

Sun, 01 Mar 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 01 Mar 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
two hizbul mujahedeen militants killed in encounter in tral

दक्षिणी कश्मीर के त्राल के रुतसुना इलाके में मारे गए हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है। दो एके47 राइफल, छह एके47 मैगजीन, 80 एके47 के राउंड, दो पाउच, हिज्ब का लेटर पैड, एक मैट्रिक्स शीट (कोड भाषा का चार्ट) और एक डायरी बरामद हुई है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों द्वारा मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के शोक में शनिवार को त्राल बंद का आह्वान किया गया था। इस दौरान सभी दुकानें, कारोबार बंद रहे। सड़कों पर यातायात भी बंद था। इस दौरान किसी प्रकार की हिंसा की खबर नहीं है।
विज्ञापन


दक्षिणी कश्मीर के त्राल के रुतसुना इलाके में शुक्रवार देर शाम सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकी ढेर कर दिए गए थे। मारे गए आतंकियों की पहचान नूरपुरा त्राल के रहने वाले इदरीस अहमद शाह और डाडसरा त्राल के शब्बीर अहमद मीर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इदरीस (22) स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी था। वह 12 नवंबर, 2014 से घर से लापता था। इसी दौरान वह हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ। शब्बीर (24) ने 2012 में आतंक के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवाया। शुरू में शब्बीर लश्कर के क़ासिम ग्रुप का सदस्य था। इसके बाद वह हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ।


इससे पूर्व 25 फरवरी को शोपियां में हुई मुठभेड़ में भी दो हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी मारे गए थे। पिछले तीन दिन के भीतर हिजबुल मुजाहिदीन के मारे गए आतंकियों की संख्या चार हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed