फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two dies in road accident in poonch

बेकाबू सूमो पलटी, दो की दर्दनाक मौत

Fri, 26 Jun 2015 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 26 Jun 2015 11:13 AM IST
विज्ञापन
two dies in road accident in poonch

पुंछ से करीब पंद्रह किलोमीटर की दूरी पर बसे गांव डन्नाकलाई से पुंछ की तरफ आ रही यात्रियों से भरी एक टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब पचास मीटर नीचे जा गिरी जिससे उसमें सवार एक बच्ची को मौके पर ही मौत हो गई। एक महिला की राजा सुखदेव सिंह अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि  चार अन्य गंभीर रूप से घायल यात्रियों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के उपरांत जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


इस हादसे में मारे गए यात्रियों में ताहिरा परवीन (15 ) और बेगम जान (68) निवासी डन्नाकलाई शामिल हैं। जबकि घायलों में लियाकत अली (20)पुत्र मोहम्मद सादिक(16) मोहम्मद इसमाईल ( 50)और  मोहम्मद आजम( 30) सभी निवासी डन्नाकलाई शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब साढे़ आठ बजे पुंछ जिले के पहाड़ी पर बसे गांव डन्नाकलाई से टाटा सूमो नंबर जेके12- 4766 जिसमें सवार एक ही परिवार के छह लोग सवार होकर बुजुर्ग महिला बेगम जान को डाक्टर को दिखाने के लिए नगर स्थित जिला अस्पताल ला रहे थे।
विज्ञापन


अभी वाहन गांव से बाहर ही निकला था कि दुर्घटनाग्रस्त होकर पहाड़ी से करीब पचास मीटर नीचे लुढ़कता हुआ एक पेड़ के साथ फंस गया जिससे उसमें सवार एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का पता चलते ही आसपास से बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्र में तैनात सेना के जवान मौके पर पहुंचे और घायलों को पुंछ नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, जख्मों का ताव न सहते हुए बेगम जान भी चल बसी जबकि बाकी चार घायलों को दोपहर बाद जीएमसी रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed