फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two dies in kulgam encounter

कुलगाम मुठभेड़ में मारा गया 20 दिन का आतंकी

Tue, 23 Jun 2015 01:19 AM IST
Updated Tue, 23 Jun 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
two dies in kulgam encounter

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार रात से शुरू हुई मुठभेड़ में

विज्ञापन
सुरक्षा बलों ने सोमवार सुबह हिजबुल के दो आतंकियों को मार गिराया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए की गई फायरिंग में एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई। मुठभेड़ करीब 15 घंटे तक चली।

मारे गए आतंकियों की पहचान रेडवानी बाला का जावेद अहमद भट और बदरू यारीपोरा का इदरीश अहमद नेंगरु के रूप में की गई है। मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल, एक एसएलआर के अलावा अन्य हथियार और गोलाबारूद बरामद हुए हैं। जिस मकान में आतंकियों ने पनाह ली थी वो गोलाबारी में पूरी तरह नष्ट हो गया।

फायरिंग में मारे गए स्थानीय नागरिक की पहचान असिफ अहमद तांत्रे के रूप में की गई है। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार आतंकियों ने रविवार रात करीब आठ बजे कुलगाम के रेडवानी इलाके में एक राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और सीआरपीएफ के जवानों पर उस समय फायरिंग की, जब उनके द्वारा इलाके की घेराबंदी की गई।

मुठभेड़ के दौरान सेना के दो जवान भी घायल

two dies in kulgam encounter

कुलगाम के एसपी मुमताज अहमद के अनुसार आतंकी जिनकी संख्या दो थी, उन्होंने इलाके में मुजफ्फर अहमद डार के मकान में पनाह ली थी। रविवार देर रात ऑपरेशन को स्थगित करना पड़ा था। सोमवार की सुबह फिर से ऑपरेशन शुरू हुआ, जिसमें दोनों आतंकियों को मार गिराया गया।

जानकारी के अनुसार जैसे ही इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई, बड़ी संख्या में लोगों ने हिंसक प्रदर्शन शुरू कर दिए। रविवार रात और सोमवार सुबह प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव भी किया। आतंकियों को भगाने की पूरी कोशिश की, पर सफल नहीं हुए। पुलिस ने हालात पर काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

हवाई फायरिंग भी की। इस दौरान एक स्थानीय नागरिक आसिफ अहमद तांत्रे घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार मुठभेड़ के दौरान सेना के दो जवान भी घायल हुए, जिन्हें सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जानते तक इलाके में प्रदर्शन जारी था।

उधर, मामले को लेकर अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी ने मंगलवार को कुलगाम बंद का आह्वान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इदरीश 20 दिन पहले बना था आतंकी

two dies in kulgam encounter

कुलगाम जिले के रेडवानी गांव में मारा गया आतंकी इदरीश अहमद(19) करीब 20 दिन पहले ही आतंकी बना था। सूत्रों के अनुसार इदरीश पेशे से कार चालक था। उसे पहले किसी मामले में गिरफ्तार नहीं किया गया था। बताया जाता है कि 20 दिन पहले वह लापता हो गया था।

बाद में पता चला कि वह आतंकी संगठन में शामिल हो गया है। दूसरा आतंकी जावेद अहमद का भी अच्छे परिवार से संबंध था। पुलिस के अनुसार पिछले एक वर्ष से वह सक्रिय था। एसपी कुलगाम के अनुसार जावेद हत्या के तीन मामलों में आरोपी भी था।

जावेद के पिता मोहम्मद रमजान के अनुसार पुलिस ने वर्ष 2014 में पत्थरबाजी के आरोप में जावेद को गिरफ्तार किया था। रिहाई के बाद वह आतंकी संगठन में शामिल हो गया। रमजान के अनुसार उन्होंने बेटे को कई बार यह आतंकवाद छोड़ने की सलाह दी, लेकिन वह नहीं माना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed