फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two cancer hospitals in the state soon

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा, जम्मू-कश्मीर में दो कैंसर हॉस्पिटल जल्द

Sun, 15 May 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी Updated Sun, 15 May 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
Two cancer hospitals in the state soon
मेड‌िकल कालेज का श‌िलान्यास करते जेपी नड्डा, सीएम महबूबा और केंद्रीय मंत्री ज‌ितेंद्र स‌िंह - फोटो : Amar Ujala
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने रविवार को रियासत के राजोरी, अनंतनाग और बारामुला जिलों में तीन मेडिकल कालेजों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने जम्मू और कश्मीर में जल्द ही दो कैंसर अस्पताल खोलने की भी घोषणा की।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 120 करोड़ रुपये की लागत से जम्मू व कश्मीर के दो मेडिकल कालेज भी अपग्रेड किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उधमपुर, किश्तवाड़ और कुपवाड़ा में तीन टरशरी कैंसर केयर सेंटर खोलने की भी योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन


मेडिकल कालेजों का शिलान्यास करने के दौरान मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, उधमपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत, लोक निर्माण मंत्री अब्दुल रहमान वीरी, सीएपीडी मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली, सांसद जुगल किशोर शर्मा, पशु पालन मंत्री अब्दुल गनी कोहली, राज्यमंत्री कुलदीप राज गुप्ता, विधायक कमर चौधरी, विधायक रविंद्र रैणा, एमएलसी विबोध गुप्ता, सुरेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने कहा कि राज्य के सभी जिला अस्पतालों में शीघ्र डायलिसिस सेंटर खोले जाएंगे। इनमें बीपीएल परिवारों को निशुल्क और अन्य लोगों को कम खर्चे पर चिकित्सा मिलेगी। राज्य सरकार से इसके लिए प्रस्ताव मांगा गया है।

मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर पर दे रही व‌िशेष ध्यान

Two cancer hospitals in the state soon
लोगों को संबोध‌ित करते जेपी नड्डा - फोटो : Amar Ujala
राजोरी के नगरोटा मेहरा क्षेत्र में मेडिकल कालेज का शिलान्यास करते हुए नड्डा ने कहा कि प्रति कालेज पर 189 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 300 बेड वाले मेडिकल कालेजों में हर साल 100 मेडिकल सीटों में राज्य के विद्यार्थियों को दाखिला मिल सकेगा।

एक माह के भीतर नए मेडिकल कालेजों का निर्माण शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास और अन्य दूसरे क्षेत्रों में जम्मू-कश्मीर पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 

अनंतनाग में दोपहर को शिलान्यास कार्यक्रम के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में चिकित्सा क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए केंद्र की ओर से फंड की कोई कमी आड़े नहीं आएगी।

नेशनल हेल्थ मिशन के तहत राज्य के सभी अस्पतालों में निशुल्क दवाइयां व अन्य चिकित्सा सुविधाएं दी जा रहीं हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में घोटालों का बोलबाला रहा। लेकिन, भाजपा ने जनता को साफ छवि वाली सरकार दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed