{"_id":"6677898a673e3f19f2081c76","slug":"two-bus-collide-14-injured-akhnoor-news-c-268-1-akb1001-100623-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अखनूर में दो बसों में टक्कर<bha>;<\/bha> 14 यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अखनूर में दो बसों में टक्कर<bha>;</bha> 14 यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर
Sun, 23 Jun 2024 08:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 23 Jun 2024 08:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर-ज्यौड़ियां मुख्य सड़क पर बोमाल गांव में हुआ हादसा, दोनों बसों में आमने-सामने हुई टक्कर
अखनूर क्षेत्र में बीते 1 महीने में चौथा सड़क हादसा, लोगों ने की तेज रफ्तार से बस चलाने पर कार्रवाई करने की मांग
आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने बसों से निकाले घायल हादसे के दौरान सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर/ज्यौड़ियां। अखनूर-ज्यौड़ियां मुख्य सड़क पर बोमाल गांव में दो बसों की टक्कर में 14 यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अखनूर के उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनमें से 4 यात्रियों को गंभीर हालत के चलते जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बस (जेके02सीजी 5666) ज्यौड़ियां से अखनूर की तरफ तेज रफ्तार से जा रही थी और काली माता मंदिर बोमाल के पास विपरीत दिशा में आ रही बस (जेके02सीपी 0031) अखनूर से ज्यौड़ियां जा रही थी। दोनों में आमने-सामने टक्कर हो गई। सड़क दुर्घटना में सड़क के किनारे खड़ी एक स्कॉर्पिययो को भी नुकसान पहुंचा है।
हादसे के बाद सवारियों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें बसों से निकाला।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों गाड़ियों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसडीएम लेख राज अखनूर के उपजिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। गौरतलब है कि अखनूर क्षेत्र में बीते एक महीने में चौथा सड़क हादसा है। इससे पहले 30 मई को जम्मू-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर टांडा में बस हादसे में 22 यात्रियों की जान चली गई थी। दो जून को कलीठ में मिनी बस पलटने से दो यात्रियों की मौत हुई थी। अखनूर-ज्यौड़ियां मुख्य मार्ग पर बस और स्कूटी में टक्कर से स्कूटी सवार की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों के आरोप हैं कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं यातायात नियमों का उल्लंघन करने व रफ्तार से हुए हैं। लोगों ने तेज गति से चलने वाली बसों और बड़े डंपरों पर पुलिस से नकेल कसने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
जीएमसी रेफर किए गए घायलों की पहचान हरबंस लाल (45) पुत्र देवी राम निवासी बल्ले दा बाग चालक बस नंबर (जेके02सीपी 0031), बलबीर सिंह (46) पुत्र बलवंत सिंह निवासी खौड़ सहचालक बस नंबर (जेके02सीपी 0031), टिंकू शर्मा (19) पुत्र रामपाल निवासी नाईवाला, ज्यौड़ियां और कौशल्या देवी (70) पत्नी स्वर्गीय मुंशी राम निवासी रख मलाल, खौड़ के रूप में हुई। वहीं अखनूर उपजिला अस्पताल में उपचार में के लिए आए घायलों की पहचान सुनील कुमार (34) पुत्र राम प्रकाश निवासी कैंक जागीर, सोहल चालक बस (जेके02सीजी 5666), अभिषेक सिंह (28) पुत्र मान सिंह निवासी खौड़, राकेश कुमार (35) पुत्र गिरधारी लाल निवासी देवीपुर, राज कुमारी (52) पत्नी अवतार सिंह निवासी मट्टू, खौड़, रीता देवी (40) पत्नी गोविंद पॉल निवासी रख मलाल, खौड़, परवेश कुमारी (40) पत्नी बोध राज निवासी गुढ़ा ब्राह्मणा अखनूर, कृष्ण लाल (35) पुत्र सांसु राम निवासी लहर, सुंगल, सुनील कुमार (25) पुत्र महर्षि निवासी बिहार वर्तमान में खौड़, तुलसी कुमार (24) पुत्र बिशन ऋषि निवासी बिहार वर्तमान में खौड़ और मोहन सिंह (40) पुत्र वरयाम सिंह निवासी नगरोटा के रूप में हुई है।
ओवरटेक करते सामने से आ रही बस से टक्कर
हादसे में घायल देवीपुर निवासी राकेश कुमार पुत्र गिरधारी लाल ने बताया कि वह देवीपुर से बस (जेके02सीपी 0031) में सवार हुए। ज्यौड़ियां से आ रही दो बसें एक-दूसरे को लगातार ओवरटेक करते हुए जा रही थीं। वह ड्राइवर से पिछली सीट पर ही बैठा था। बोमाल के पास मोड़ पर हमारी बस एक बस को ओवरटेक करते ही सामने से आ रही बस से टकरा गई। टक्कर होने के तुरंत बाद हाहाकर मच गया। स्थानीय लोगों ने गाड़ी से निकाल कर निजी वाहनों में अखनूर उपजिला अस्पताल पहुंचाया।