{"_id":"63045255ab771a7fe12807f5","slug":"two-bodies-of-infiltrators-have-been-observed-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu And Kashmir: नौशेरा में LOC पर घुसपैठ की कोशिश विफल, सुरक्षाबलों ने ढेर किए दो घुसपैठिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu And Kashmir: नौशेरा में LOC पर घुसपैठ की कोशिश विफल, सुरक्षाबलों ने ढेर किए दो घुसपैठिये
Tue, 23 Aug 2022 09:45 AM IST
शाहरुख खान
एएनआई, जम्मू-कश्मीर
एएनआई, जम्मू-कश्मीर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 23 Aug 2022 09:45 AM IST
सार
नौशेरा सेक्टर में एलओसी पर आतंकी घुसपैठ की कोशिश में थे। भारतीय सेना ने समय रहते कार्रवाई की और उनकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ने नौशेरा सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सीमा पर सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो लोगों को ढेर कर दिया है। सर्च अभियान के दौरान दोनों घुसपैठियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
Jammu and Kashmir | Indian Army foiled an Infiltration attempt at LoC in Naushera Sector late last night. More details awaited: PRO Defence Jammu
— ANI (@ANI) August 23, 2022विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नौशेरा सेक्टर में एलओसी पर आतंकी घुसपैठ की कोशिश में थे। लेकिन भारतीय सेना ने समय रहते कार्रवाई की और उनकी घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया। क्षेत्र में सेना सर्च ऑपरेशन और तलाशी अभियान चला रही है।
विज्ञापन
नौशेरा सेक्टर में कल पकड़ा गया था एक घुसपैठिया
भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के नौशेरा सेक्टर में सेना ने सोमवारको फिदायीन हमले की बड़ी साजिश को नाकाम कर हमले के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित आतंकी को पकड़ा। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेस-इंटेलिजेंस (आईएसआई) ने पहली बार फिदायीन हमले के लिए नया हथकंडा अपनाकर फिदायीन को बिना हथियार घुसपैठ कराने की कोशिश की थी। इसे एलओसी में घुसपैठ के बाद हथियार और असलहा दिया जाना था, जिसके बाद फिदायीन हमले की साजिश थी।
आतंकी की पहचान 32 वर्षीय तबारक हुसैन निवासी गांव सब्जकोट कोटली पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई। तबारक हुसैन पाकिस्तानी सेना के खुफिया विंग के लिए भी करता था। चौंकाने वाली बात है कि तबारक और उसके भाई हारून अली को अप्रैल 2016 में नौशेरा सेक्टर में ही घुसपैठ पर गिरफ्तार किया गया था। 26 महीने जेल में रहने के बाद दोनों भाइयों को वाघा-अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान को लौटाया गया था।