{"_id":"6844a759edd526365800d7a1","slug":"two-arrested-with-heroin-jammu-news-c-274-1-rsp1001-101937-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
Sun, 08 Jun 2025 02:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे 61.13 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इनकी पहचान सनी खजुरिया निवासी इस्माइलपुर कोठे बिश्नाह और अंकुश सलगोत्रा उर्फ टोनी निवासी महमूदपुर बिश्नाह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, नशा तस्करी के आरोप में एक सप्ताह में सात लोगों को पकड़ा जा चुका है।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर इस्माइलपुर कोठें गांव में नाका लगाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने गाड़ी जेके 02सीएस 0285 को रूकने का इशारा किया। इस मौके पर आरोपियों की ओर से भागने की कोशिश की गई। हालांकि पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी से 13.57 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसके बाद पूछताछ करने के बाद आरोपी सनी खजुरिया के घर से 47.56 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसके साथ ही एक हफ्ते में बिश्नाह पुलिस ने सात नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पिछले एक हफ्ते में सात नशा तस्करों से हेरोइन की तीन खेप बरामद की गई है।
थाना प्रभारी सुशील चौधरी ने बताया कि नशा तस्करी के नेटवर्क को खत्म किया जा रहा है।