फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two arrested for making domicile by uploading fake documents, two shops sealed in ramban

फर्जी दस्तावेज अपलोड कर डोमिसाइल बनाने वाले दो गिरफ्तार, दो दुकानें सील

विज्ञापन
Two arrested for making domicile by uploading fake documents, two shops sealed in ramban
रामबन। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने रामबन के बनिहाल में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। डुलीगाम गांव में की गई कार्रवाई के दौरान पाया गया कि गिरोह ने फर्जीवाड़े से 40 डोमिसाइल बनवा लिए, जिसकी एवज में बड़ी रकम वसूली गई। फर्जीवाड़े में एक कॉमन सर्विस सेंटर समेत दो दुकानों को सील कर सामान जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

तहसीलदार बनिहाल शेख जावेद अहमद ने बताया कि कॉमन सर्विस सेंटर और एक अन्य दुकान में छापा मारा गया। इसमें फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। आरोपी लोगों के फर्जी दस्तावेज बनाकर अपलोड करते थे। इस तरह से ऑनलाइन आवेदन कर डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनवाते थे। जांच में सामने आया है कि 40 सर्टिफिकेट फर्जीवाड़ा कर बनवा लिए गए हैं, जिसके लिए लाभार्थियों से मोटी रकम ली गई है। डोमिसाइल सर्टिफिकेट हासिल करने वाले सभी स्थानीय हैं, लेकिन इनके पास जरूरी दस्तावेज नहीं थे। इस मामले में कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर इत्यादि सामान समेत दो दुकानें सील की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed