{"_id":"590f69974f1c1b3a548510ae","slug":"two-army-troops-died-after-sinking","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर में नदी में डूबकर 2 जवानों की मौत, बरामद किए गए शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर में नदी में डूबकर 2 जवानों की मौत, बरामद किए गए शव
ब्यूरो,अमर उजाला/उधमपुर
Updated Mon, 08 May 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
2 जवानों की मौत
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर जिला मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर डिब्बर बाबा पैड के नजदीक नहाते समय तवी नदी में डूबे दोनों जवानों के शव घटना स्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर नदी से रविवार सुबह प्राप्त हुए। गौरतलब है कि फायरिंग रेंज में ट्रेनिंग करने वाले सेना के दो जवान विनोद सिंह (23) निवासी ग्वालियर मध्य प्रदेश और अंशु कुमार (25) निवासी औरैया उत्तर प्रदेश शनिवार शाम को नहाने के लिए तवी नदी में गए थे।
विज्ञापन
काफी समय तक सभी ने दोनों के लौटने का इंतजार किया, लेकिन दोनों फायरिंग रेंज में नहीं लौटे। इसके बाद सेना ने दोनों की तलाश शुरू कर दी। इस बीच दोनों के कपड़े, मोबाइल फोन और हथियार तवी नदी के किनारे से प्राप्त हो गए। लेकिन, दोनों का कहीं कोई पता नहीं था। सेना ने पुलिस के साथ मिलकर शनिवार को करीब छह घंटे तक सर्च आपरेशन चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। देर रात को सर्च आपरेशन स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
रविवार को सुबह होेते ही सेना ने फिर से सर्च आपरेशन शुरू किया। इस दौरान सेना की एक टुकड़ी को आसपास के इलाकों में तलाशी के लिए भेजा गया। सुबह करीब दस बजे घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर तवी नदी में दोनों जवानों के शवों को तैरता हुआ पाया गया। पुलिस के सहयोग से दोनों के शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। दोपहर करीब 12 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव सेना को सौंप दिए गए।
विज्ञापन