{"_id":"01790073d3edb903ca30a27e98d440ea","slug":"two-amarnath-pilgrims-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हृदय गति रुकने से दो अमरनाथ यात्रियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हृदय गति रुकने से दो अमरनाथ यात्रियों की मौत
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 07 Jul 2015 08:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ कश्मीर हिमालय में समुद्र तल से 3880 मीटर की ऊंचाई पर श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए आए दो श्रद्धालुओं की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। इसमें पारंपरिक 45 किमी. के पहलगाम रूट पर पंजतरणी के पास 63 वर्षीय चंडीगढ़ निवासी सुभाष चंद्र और उत्तर प्रदेश निवासी 58 वर्षीय रामा शंकर ने पवित्र गुफा के पास दम तोड़ा।
विज्ञापन
अब तक 75000 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। इस बीच आधार शिविर जम्मू से अब तक के सबसे बड़े जत्थे में 2614 श्रद्धालु रवाना हुए। इसमें 1878 पुरुष, 546 महिलाएं, 40 बच्चे और 150 साधु शामिल रहे। सुहावने मौसम के बीच मंगलवार भी पहलगाम और बालटाल ट्रैक से यात्रा जारी रही।
विज्ञापन
हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा की ओर प्रस्थान किया। बम बम भोले और जय शिव शंकर की गूंज से पूरा माहौल शिवमय बना हुआ है। भोले का गुणगान करके भक्तजन प्रभु का आशीर्वाद पा रहे हैं।
विज्ञापन